Tuesday, 27 November 2012

अपनी उलझी समस्याओं को सुलझाएं




शक्तियों का साक्षात चमत्कार
धार्मिक ग्रंथों में उल्लेख मिलता है कि कलियुग में शक्तियों का साक्षात चमत्कार देखने को मिलता है। किसी भी जातक ने थोड़ी सी भी पूजा-अर्चना कर ली उसे तुरंत लाभ मिलता है। अगर आप भी किसी भी समस्या से घिरे हैं और तत्काल निदान चाहते हैं तो शक्तियों का अद्भुत चमत्कार अनुभव कर सकते हैं। अगर आपको बाकई ढोंगी तांत्रिकों, बाबाओं, जादू-टोना वालों से बेहद तंग और परेशान हो चुके हैं तो सच्ची शक्तियों की कृपा प्राप्त कर अपनी उलझी हुई समस्याओं का निदान प्राप्त कर जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। एक बार आपने शक्तियों की विशेष कृपा प्राप्त कर ली तो आपका जीवन धन्य हो जाएगा। हर जातक के जीवन में अनेकानेक समस्याएं आती रहती हैं उन से वह कुछ समय के लिए छुटकारा तो पा लेता है लेकिन कई समस्याएं ऐसी हैं जो जिंदगी भर जातक इनसे छुटकारा नहीं पा सकता। रोजाना का पारिवारिक कलह, पति-पत्नी में मन-मुटाव, आसपास के पड़ोसियों की द्वेष भावना, ऊपरी हवा का चक्कर, जमीन-जायदाद, कोर्ट-कचहरी, प्रेम में विफलता, तलाक की नौबत, धन की बेहद तंगी, बेरोजगार, सास-बहू में अनबन, किसी भी काम में मन नहीं लगना, बीमारियों का पीछा नहीं छूटना, शत्रुता जैसी समस्याएं हर जातक को घेरे रहती हैं। अगर आप इन सभी का सटीक निदान चाहते हैं तो एक बार जरूर संपर्क करें।

- पंडित राज
चैतन्य भविष्य जिज्ञासा शोध संस्थान
एमआईजी-3/23, सुख सागर, फेस-2
नरेला शंकरी, भोपाल -462023 (मप्र), भारत
मोबाइल : +91-8827294576
ईमेल : panditraj259@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं:

Tuesday, 17 July 2012

साथियों संग सुनीता अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पहुंची


भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके दो अन्य साथी अंतरिक्ष यात्रियों ने मंगलवार को सफलतापूर्वक अपने रूसी सोयूज अंतरिक्षयान को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से जोड़ा। सुनीता और उनके साथी चार महीने तक केंद्र में रहकर 30 से अधिक वैज्ञानिक मिशनों पर काम करेंगे।
नासा की 46 वर्षीय अंतरिक्षयात्री सुनीता, रूस के सोयूज के कमांडर यूरी मलेनचेनको और जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के फ्लाइट इंजीनियर अकिहिको होशिदे दो दिन तक अंतरिक्ष की कक्षा में रहने के बाद आज आईएसएस पहुंचे। अंतरिक्ष केंद्र से जुड़ने के बाद मलेनचेनको ने कोरोलेव में रूसी मिशन नियंत्रण केंद्र पर भेजे रेडियो संदेश में कहा कि सब कुछ ठीक है। नासा ने एक बयान में कहा कि रूसी अंतरिक्षयान सोयूज टीएमए 05एम स्वचालित तरीके से भारतीय समयानुसार सुबह करीब 10:21 बजे आईएसएस के रासवेट मॉडयूल से जुड़ गया। तीनों ने गत रविवार को अपने चार महीने के अंतरिक्ष मिशन के लिहाज से कजाखस्तान के बैकनूर कॉस्मोड्रोम से आईएसएस के लिए सफल उड़ान भरी थी। नासा ने एक बयान में कहा कि छह सदस्यीय चालक दल ने मिशन के अधिकारियों के साथ एक स्वागत समारोह का आयोजन किया और फिर सुरक्षा संबंधी जानकारी हासिल की। सुनीता विलियम्स की यह दूसरी अंतरिक्ष यात्रा है। इससे पहले वह 195 दिन अंतरिक्ष में रह चुकी हैं, जो किसी महिला अंतरिक्षयात्री की सबसे लंबी यात्रा का रिकार्ड है। तीन सदस्यीय दल नवंबर के मध्य में वापस लौटेगा और इस दौरान आईएसएस पर वे करीब 30 वैज्ञानिक मिशनों को पूरा कर सकते हैं। सुनीता और उनकी टीम की लंदन ओलंपिक के मद्देनजर अंतरिक्ष की कक्षा में रोचक आयोजन की भी योजना है। सुनीता, मलेनचेनको और होशिदे पहले से ही अंतरिक्ष स्टेशन पर रह रहे रूसी कमांडर जेनाडी पडालका, उनके सहयोगी सज्रेई रेविन तथा नासा के अंतरिक्षयात्री जोए अकाबा से मुलाकात करेंगे। सभी छह लोग करीब दो महीने तक मिलकर काम करेंगे। अकाबा, पडालका और रेविन का 17 सितंबर को धरती पर लौटने का कार्यक्रम है। पडालका वापसी से पहले केंद्र तथा एक्सपिडीशन 33 की कमान सुनीता विलियम्स को सौंपेंगे। एक्सपिडीशन 32 अपोलो़ सोयूज परीक्षण परियोजना की 37वीं वर्षगांठ के मौके पर रवाना हुई है और अंतरिक्ष स्टेशन पहुंची है। 37 साल पहले पहली बार अमेरिकी यान रूस के सोयूज के साथ जुड़ा था। कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र का अपोलो यान और बैकनूर कॉस्मोड्रोम के सोयूज 7क़े़टीएम को 15 जुलाई, 1975 को रवाना किया गया था और वे दो दिन बाद स्टेशन से जुड़े। सुनीता और उनके साथियों का आईएसएस पर व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। जिनमें दो स्पेसवाक के साथ जापानी, अमेरिकी व्यावसायिक और रूसी पुन: आपूर्ति यानों का आगमन शामिल होगा। अंतरिक्ष केंद्र के बाहर लगे वीडियो कैमरों ने सोयूज की शानदार तस्वीरें खींचीं। सुनीता 2006 में छह महीने तक आईएसएस में ठहरीं और अनुसंधान किया। उनके पिता गुजरात के हैं और नासा ने 1998 में उन्हें अंतरिक्षयात्रा के लिए चुना था।

राष्ट्रपति चुनाव : आखिर मान गईं दीदी, प्रणब को दिया समर्थन


कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने मंगलवार को राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अपने पत्ते खोल दिए। ममता ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में उनकी पार्टी प्रणब मुखर्जी के पक्ष में मतदान करेगी।

ममता ने हालांकि, कहा कि उप राष्ट्रपति पद पर हामिद अंसारी की उम्मीदवारी पर वह विचार करेंगी।

कांग्रेस पर एक बार फिर निशाना साधते हुए ममता ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस उनकी पार्टी पर हमले कर रही है। उन्होंने कहा कि वह संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में रहते हुए उसका विरोध करेंगी लेकिन राष्ट्रपति चुनाव में वह प्रणब का समर्थन करेंगी। ममता ने कहा कि अंसारी की उम्मीदवारी पर उनकी पार्टी विचार करेगी।

ममता ने पार्टी के संसदीय और विधायक दल की एक बैठक के बाद कहा, गठबंधन को ध्यान में रखते हुए हमने राष्ट्रपति चुनाव में प्रणब मुखर्जी का समर्थन करने का फैसला किया है।

ममता ने कहा कि उन्होंने अपनी पार्टी के इस फैसले से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पहले ही अवगत करा दिया है। मैंने उनसे कहा कि आपको यह जानकर खुशी होगी कि हमने प्रणब मुखर्जी को समर्थन करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, हमने सर्वसम्मति से अपना फैसला लिया है। लोकतंत्र और जनता के हित में हमने मुखर्जी को समर्थन देने का फैसला किया है। निर्णय लेना मुश्किल था। यदि पूर्व राष्ट्रपति डा. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम चुनाव लड़ने को तैयार हो जाते तो हम उनका ही समर्थन करते। मुखर्जी को समर्थन देने के लिए किसी ने मुझ पर दबाव नहीं डाला। मैंने भी किसी दबाव में झुककर फैसला नहीं किया।

वहीं, प्रणब को समर्थन दिए जाने पर कांग्रेस ने ममता का स्वागत किया।